फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर निरीक्षक भी संक्रमित, अब बांदा में 24 कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक और संक्रमित पाए जाने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। ताजा संक्रमित नगर पालिका परिषद का कर निरीक्षक है। उसकी ड्यूटी मुख्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए एक डिग्री कालेज में लगी थी। उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। कर निरीक्षक के आवासीय इलाके बिजली खेड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। कर निरीक्षक मूल रूप से चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं। यहां पर किराए के मकान में रहते हैं। अब बांदा जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। संक्रमित 24 में तीन निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

झांसी लैब से मंगलवार को कुल 35 नमूनों की जांच रिपोर्ट यहां मेडिकल कालेज को प्राप्त हुई। इनमें तीन पॉजिटिव रिपोर्ट है। एक नई पॉजिटिव रिपोर्ट बांदा नगर पालिका के कर निरीक्षक (टैक्स इंसपेक्टर) की है। जबकि दो पॉजिटिव रिपोर्टें पुराने संक्रमितों की ही पुन: रिपीट हुई हैं। इनमें एक मुंबई से लौटा 50 वर्षीय मजदूर है और दूसरा उसका साथी है। नए मरीज कर निरीक्षक के बारे में बताया गया है कि उसकी ड्यूटी शहर के राजा देवी डिग्री कालेज क्वारंटीन सेंटर में लगाई गई है। संभवत: वहीं किसी संक्रमित के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ। इस क्वारंटीन सेंटर में पूर्व से 90 प्रवासी मजदूर रखे गए हैं। 101 मजदूर मंगलवार को भेजे गए।
प्रशासन ने अब पूर्व के 90 मजदूरों में संक्रमित की तलाश शुरू कर दी है। इन सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। 35 वर्षीय कर निरीक्षक जुकाम-बुखार के लक्षण में 8 मई से ही मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। 9 मई को जांच के लिए नमूना भेजा गया था। कर निरीक्षक के साथ ड्यूटी करते रहे विभिन्न विभागों के छह अन्य कर्मचारियों को भी मेडिकल कालेज में रखा गया है। उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर,महानगरों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की शृंखला में मंगलवार को 225 और मजदूरों की आमद हुई। सभी का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। 10 मजदूरों में बुखार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें उनके गांव के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इन मजदूरों में महाराष्ट्र के 57 और सूरत (गुजरात) से 79 मजदूर शामिल हैं। इनके अलावा दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक, इंदौर (मध्य प्रदेश), राजस्थान के भी मजदूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें