बांदा। इलाज कराकर पौत्र और पौत्री के साथ जा रही बाइक सवार वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में बैठे पौत्र व पौत्री गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी बूंदा (62) पत्नी राजेंद्र जीत दीक्षित अपने पौत्र शुभम (24) व पौत्री अंतिमा (18) के साथ अपना इलाज कराने खप्टिहा कलां गांव गई थीं। वहां से शनिवार को दोपहर तीन बजे वह बाइक पर वापस घर जाते समय काली देवी गोशाला के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पौत्र व पौत्री गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका बूंदा के तीन पुत्र तीन पुत्रियां हैं।