फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। मौसी के घर रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी तथा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ध्यावलपुर (अजयगढ़, पन्ना) गांव का 22 वर्षीय लवलेश पुत्र दुर्गविजय उच्च शिक्षा के लिए महोतरा गांव में अपनी मौसी के घर रहकर अतर्रा पीजी कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ता था। शुक्रवार को सुबह उसने अतर्रा में लोहिया पुल के पास महाकौशल एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी।
पिता दुर्गविजय ने बताया कि लवलेश पढ़ाई में होनहार था। दो भाइयों में बड़ा था। 8 अप्रैल को उसकी परीक्षा भी थी। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई। उधर, यह भी चर्चा रही कि लवलेश एक समूह में कम समय में रुपये दोगुने करने के झांसे में फंस गया था। समूह के दबंग उसे रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इंस्पेक्टर हरिशरण सिंंह ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाई
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव की 19 वर्षीय सुधा पुत्री कामता प्रसाद ने गुरुवार की रात मकान पर साड़ी का फंदा लगाकर धन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली। मामा चुन्ना प्रजापति ने बताया कि घटना के समय सुधा छोटे भाई अमित व बहन अंजू के साथ घर पर थी। मां रमकलिया तथा पिता कामता निमंत्रण में पुनाहुर गांव के मजरा गौतम पुरवा गए थे। आत्महत्या का कारण नहीं पता। सुधा दिमाग से कमजोर भी थी। उसकी छह जून को शादी थी। बिसंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें