फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मौत पर हो सरकार पर मुकदमा

विज्ञापन
Government should be sued over the death of farmers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा गुरुवार को दूसरे दिन बुंदेलखंड में रही। यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आदित्य प्रदीप जैन ने कहा कि लखीमपुर में किसानों को कुचलकर मार दिया गया। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। ऐसी हर घटना में सरकार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को चित्रकूट से बांदा की सरहद में दाखिल हुई प्रतिज्ञा यात्रा का जगह-जगह कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यालय में शहर से कई किलोमीटर दूर यात्रा के अगुवा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदीप जैन सहित पूरा काफिला बाइक पर सवार होकर शहर में दाखिल हुआ। कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने मंदिर और मजार में भी दस्तक दी।
शहर की कई प्रमुख सड़कों से गुजरने के बाद अमर टाकीज तिराहे में जन सभा हुई। यह देर शाम तक चली। दोनों पूर्व मंत्रियों और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा घोषित की गई सात प्रतिज्ञाएं दोहराईं। पूर्व मंत्री श्री सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। सरकार बनते ही यह सारी प्रतिज्ञाएं पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व सांसद राकेश सचान, इंदौर के पूर्व विधायक सत्य नारायण पटेल, हरियाणा के पूर्व विधायक रणजी संधू, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला अध्यक्ष सीमा खान, मुमताज अली, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, रफत खां गोगा, राजबहादुर गुप्ता, अशोक सिंह चौहान, शोएब रिजवी आदि शामिल रहे। रात्रि विश्राम के बाद प्रतिज्ञा यात्रा शुक्रवार को रवाना होगी।
पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा है कि भाजपा सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं। मंत्री के बेटे ने लखीमपुर में 6 किसानों को कुचलकर मार डाला। कांग्रेस की पंजाब व छत्तीसगढ़ सरकारों ने उनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपए दिए हैं।
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन के आवास पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि बुंदेलखंड में दोहरी लाइन, इलेक्ट्रिक लाइन, मंडी, ब्रिज आदि कांग्रेस सरकारों की देन है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा का उद्देश्य यही है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें