फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान चौपाल में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
Government's achievements counted in Kisan Chaupal - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। कोर्रा गांव में आयोजित किसान चौपाल में सरकारी योजनाएं और सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को भरपूर फसल का दाम दिया जा रहा है। एमएसपी में दोगुना वृद्धि की गई है। विचौलियों का कोई काम नहीं रहा।
विज्ञापन

विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार गेहूं के साथ धान, दलहन, तिलहन सभी तरह की फसलों की खरीद की गई है। प्रधान किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को खेती के सम्मान राशि मिलने लगी।
क्षेत्रीय कानपुर बुंदेलखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल आदि ने भी संबोधित किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, मंत्री धनंजय करवरिया, रामनरेश मिश्रा, आशीष गुप्ता, राजीव मिश्रा, संतोष, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें