बांदा। 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकारी कोटे की दुकानों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राशन बंटेगा।
मंगलवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन की दुकानों में सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए। लाभार्थियों को भी सूचना देकर बुलाया जाए। लाभार्थियों के लिए कम से कम 100 कुर्सियां रखीं जाएं।
प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सुनने की भी व्यवस्था करें। कहा कि राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों का मास्क पहनना अनिवार्य है। हरेक दुकान में सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोेने की व्यवस्था हो। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए झोलों में राशन बंटवाया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।