बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने मंगलवार को हाईस्कूल परीक्षा का नतीजा भी घोषित कर दिया। बिना परीक्षा के तैयार किया गया परिणाम अधिकांश छात्र-छात्राओं के लिए फायदेमंद रहा। अलबत्ता बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। इंटरनल असिसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। कहा गया है जो छात्र-छात्राएं परीक्षा फल से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें दोबारा परीक्षा का भी मौका मिलने के आसार हैं।
उधर, बांदा में छात्रों का पलड़ा भारी रहा। टॉपर्स में भी इन्हीं का दबदबा था। मंडल के प्रमुख इंग्लिश मीडियम विद्यालय सेेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने को मेधावी साबित करने की प्रतिस्पर्धा रही। यहां छात्र स्वास्तिक बिंदल (97.80 फीसदी) टॉपर रहा। सौम्या नामदेव (97 प्रतिशत) और श्रेया पाल (96.80 प्रतिशत) अंक लेकर विद्यालय में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 13 छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक और 57 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। यहां कुल 265 बालक बालिकाएं थे। इनमें 156 बालक और 109 बालिकाएं हैं। प्रधानाचार्य सुसई रथिनम और उप प्रधानाचार्य फादर सलीम, अध्यापक राहुल चौहान ने मेधावियों को शाबासी दी। अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल में मेधावियों के बीच जश्न का माहौल रहा। घरों में भी खुशियां मनाई गईं।
13 परीक्षार्थियों पर भारी पड़ीं भाव्या
बांदा। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में मात्र 14 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें पांच बालक और नौ बालिकाएं हैं। छात्रा भाव्या तिवारी 94.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर रहीं। शिवम यादव 94.2, आर्यन साहू 92.8 क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। काजल सिंह 92.6, अनुष्का सिंह 92.4 अंक लेकर टॉप-5 में शामिल रहे। इनके अलावा आर्यन गुप्ता, सागर सिंह, तरुण तेजानी, रावी सिंह, शिवानी द्विवेदी, हरिदत्त त्रिपाठी, शैलजा सिंह, आयुशी खरे और शैलजा शुक्ला 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ सफल हुए। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने खुशी जताते हुए शाबासी दी। डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार गुप्ता और अभिभावक फारूख ने मेधावियों को मिठाई खिलाई। (संवाद)
सेंट जार्ज में अंश अव्वल
बांदा। सेंट जार्ज स्कूल में हाईस्कूल का नतीजा शतप्रतिशत रहा। चार विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। तीन छात्र-छात्राएं 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। छात्र अंश गोयल 96.8 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने। योगेंद्र कुमार 92.8 और आदर्श सिंह गौतम 92.6 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। समीक्षा गुप्ता 91.8, राजश्री वेदमित्रा 85.6 और आदित्य पाठक 84.8 अंकों के साथ मेधावी बने। प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन और अध्यापक सौरभ तिवारी आदि ने सभी सफल मेधावियों को शाबासी दी। (संवाद)
अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं-
सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल : मो. सूफियान (96.4), वर्तिका सिंह (96.4), सौम्या पाल (96), देव पुरवार (95.8), अंश पांडेय (95.6), तोयश कुशवाहा (95.4), ओजल धाकड़ और मोहम्मद आरिश (95.4)।
तथागत ज्ञानस्थली में वैभवी का वैभव
अतर्रा। तथागत ज्ञान स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा वैभवी अवस्थी का वैभव रहा। 96 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज टॉपर बनीं। नेहा गुप्ता 95 और रोशनी कुशवाहा 94.40 फीसदी अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंशिका सिंह, श्रेया मिश्रा, देवांशी गुप्ता 94.20 प्रतिशत, अनुराग सिंह 93.40, संयम जैन 93, प्राजंलि मिश्रा 92.60, ऋषभ गुप्ता 92.40, आर्यन व अवंतिका द्विवेदी 92.20, शिवम कुशवाहा 92, तरुश वर्मा, अल्तमश इमरान व आयुष गुप्ता 91.80, दीपिका कुशवाहा 90.80, नमन त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव व उज्ज्वल चौरसिया 90 फीसदी के साथ उत्तीर्ण हुए। कॉलेज में कुल 172 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। नतीजा शतप्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य केके अम्मा ने सभी मेधावियों को शाबासी दी। उधर, बूटूबाई शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में विद्या देवी ने 80.16 और एचआईसी में भाई अजय कुमार ने 78.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। (संवाद)