खप्टिहाकलां। किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी राजाराम की पुत्री रचना (14) ने मंगलवार को दोपहर घर में फांसी लगा ली।
घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। माता-पिता गांव स्थित बैंक गए थे। बड़ी बहन ननिहाल में और भाई खेत में थे। बैंक से लौटे पिता को दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह हाथ डालकर कुंडी खोली तो रचना फंदे से लटकती मिली।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का मुआयना किया और शव कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान मैना देवी ने बताया कि किशोरी प्राथमिक कन्या विद्यालय में 8वीं कक्षा की छात्रा थी। पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी।