फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव का संकल्प के साथ समापन

विज्ञापन
Ganga Utsav ends with resolution - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में मनाए गए गंगा उत्सव के अंतिम दिन बुधवार को केन नदी तट आबाद रहा। राष्ट्रीय ध्वज लहराते रहे। एनसीसी कैडेट्स ने तट की सफाई की। कमांडर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कैडेट्स को जलस्रोत, नदी, तालाब, कुआं आदि को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष/डीएम अनुराग पटेल के निर्देशन में तीन दिवसीय गंगा उत्सव में प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने विभागीय टीम के साथ पौधरोपण किया। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव और डीआईओएस विनोद कुमार सिंह भी रहे।
सेल्फी स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। 60वीं बटालियन उत्तर प्रदेश एनसीसी फतेहपुर के कर्नल ओपी शर्मा के निर्देशन में कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान में विशेष भूमिका अदा की। चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, अंडर आफीसर लवलेश कुमार, सर्जेंट रचित गिरि, निखिल द्विवेदी, अनामिका गुप्ता, सपना सिंह, मानसी धुरिया, अनीसा, कनिष्का, कुलदीप, विद्यासागर, अंकित यादव, सीनियर अंडर आफीसर अभिषेक सिंह सहित 65 कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें