फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की दो घटनाओं में मां-बेटा सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में मामूली बात पर दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में लल्लू सिंह और दिलखुश के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिजन आ गए लाठियां चलने लगीं। इनमें लल्लू समेत पत्नी रन्नो (40), पुत्री आरती (16) व सावित्री (40) पत्नी भयंकर सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दिलखुश समेत भाई प्रवीण (35) व बबलू (32) जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि खड़ंजा से जबरन ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ। एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी श्रीराम (35) और उसकी मां रामसिया (60) को पड़ोसी दबंगों ने मंगलवार की रात लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के भाई सुखराज ने थाना पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व पड़ोसी दबंग अभद्रता कर रहे थे। श्रीराम ने विरोध किया तो खुन्नस मान बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें