बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत चार ने आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमावर्ती हमीरपुर जिले के ेगुसियारी गांव निवासी मैनुद्दीन (30) ने मंगलवार की शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने फंदा काटकर उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह नहीं बता सके।
उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में ललित (22) ने घर में मंगलवार की शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों न उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली के परसौली गांव में प्रेमा (55) और शहर के निम्नीपार में राकेश (18) ने मंगलवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।