फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के कर्ज में डूबे पिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। बेटी की शादी के कर्ज में डूूबे पिता ने फांसी लगा ली। चौथी की रस्म भी हनीं हो पाई। दूसरी घटना में पत्नी से विवाद के बाद क्षुब्ध प्रवासी मजदूर फांसी पर झूल गया। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी उदयभान वर्मा (45) ने शनिवार की रात कमरा बंद कर पंखे के हुक में पत्नी की साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम हाउस में पिता मोतीलाल ने बताया कि उदयभान ने तीन मई को बड़ी बेटी सुधा की शादी की है। इसके लिए गांव वालों से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। रविवार को ससुराल से पुत्री को विदा कराकर मायके लाना था। लेकिन इसके पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। उदयभान मजदूर था। दो पुत्री और तीन पुत्र हैं।
दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड (परैया दाई) के पास रहने वाले 30 वर्षीय कल्लू ने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर पहले ही पत्नी कमलेशा देवी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। पत्नी घर के अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर सो गई थी। पिता राम सिंह ने बताया कि 15 साल शादी हो गए थे। कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन कल्लू शराब के नशे में था। वह सूरत में मजदूरी करता था। एक माह पूर्व घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें