फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट के खिलाफ अनशन चालू

विज्ञापन
बबेरू में अनशन पर बैठे बुंदेलखंड राष्ट्र समिति अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फोटो-06बीएनडीपी-11 : बबेरू में अनशन पर बैठे बुंदेलखंड राष्ट्र समिति अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता।
विज्ञापन

समिति जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट के खिलाफ अनशन चालू
गोवंशों को दफनाने का मामला, निलंबित सचिव पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। बिसंडा ब्लाक के कैरी गांव में गोवंशों की मौत के मामले में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिलाध्यक्ष पीसी पटेल जनसेवक के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने से समर्थकों में रोष है। गुरुवार को समिति के बैनर तले शिव मंदिर परिसर में बेमियादी अनशन शुरू किया गया है। अनशन में शामिल लोगों का कहना है कि गोवंशों को जिंदा दफन करने वालों के बजाए करतूत को उजागर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अनशनकारी डालचंद्र मिश्र, पीसी पटेल जनसेवक, रोशन, कौशल पटेल, नंदू पटेल, प्रदीप मिश्र, तेज यादव, रोहित यादव, राधेश्याम, श्रीराम सोनू सिंह, भूरा, अखिलेंद्र ने बताया कि गोवंश की मौत की शिकायत सीधे डीएम अनुराग पटेल से की गई थी। समिति के जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस पर डीएम ने गोशाला का निरीक्षण किया था। ग्राम पंचायत सचिव अंकित अवस्थी ने डीएम और सीडीओ आदि के सामने ही उनसे अभद्रता की थी। डीएम ने अव्यवस्थाओं पर सचिव को निलंबित कर प्रधान को भी नोटिस दी थी। इसी के बाद पंचायत सचिव ने साजिशन उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनशनकारियों ने कहा कि रिपोर्ट वापस कर दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें