फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने कहा कि गावों में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों और गलियों को खोद दिया गया है, लेकिन उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। गोशालाओं में पशुओं को भर पेट चारा भूसा नहीं मिल रहा है। समितियों में डीएपी न होने से किसान रबी की बुआई नहीं कर पा रहे है। लेखपाल कई प्रापर्टी डीलर के साझीदार है।
जमीन कही की खरीदी जाती है और कब्जा कहीं और किया जाता है। बिजली की आवाजाही से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। बहिंगा की चकबंदी निरस्त कर नए सिरे से चकबंदी की जाए। मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, विक्रम सिंह पटेल, रामपाल सिंह, नवल द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार निगम, इशरत खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें