फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई के खाते में भेजा आवास लाभार्थी का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थी का पैसा पूर्व प्रधान ने चचेरे भाई के खाते में भेज देने पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ने बीडीओ, एडीओ के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई और ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्रकरण बबेरू ब्लाक के अरमार गांव का है। परियोजना निदेशक हुबलाल ने जांच कर डीएम को भेजी रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया कि वर्ष 2017-18 में शिकायतकर्ता शुत्रघ्न पुत्र बोधी के नाम पीएम आवास योजना से आवास आवंटित हुआ था। इसकी तीनों किस्तें (1.20 लाख रुपये) पंचायत सचिव की मिलीभगत से पूर्व प्रधान के चचेरे भाई शत्रुघ्न पुत्र स्वयंवर के खाते में भेज दी गई।
पीडी ने कहा कि एक वर्ष बाद भी सचिव के विरुद्ध न तो कार्रवाई हुई, न वसूली ही की गई। उन्होंने बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध निलंबन और प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

पांच प्रधान और सचिवों को नोटिस
बांदा। उप निदेशक पंचायत के निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिवालय व सामुदायिक शौचालय अधूरे मिलने पर डीपीआरओ ने महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत पनगरा, नंदवारा, नौहाई, बछेई, नगनेधी के एडीओ, सचिव व प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में कमियां दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने बताया कि उप निदेशक (पंचायत) के निरीक्षण में पनगरा के पंचायत भवन में शौचालय का निर्माण न होना पाया गया। सामुदायिक शौचालय भी संचालित नहीं मिला। नंदवारा गांव में पंचायत भवन में कार्यालय की स्थापना नहीं की गई है। सामुदायिक शौचालय भी अधूरा मिला। नगनेधी में सामुदायिक शौचालय गंदे पाए गए। पंचायत भवन निर्माण अधूरा मिला।
डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी, प्रधान सहित सचिव अनिरूद्ध सिंह (नगनेधी), वीरेंद्र द्विवेदी (नंदवारा), धर्मेंद्र सिंह (नौहाई/बछेई), लालभइया (नगनेधी) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दो दिन में अध्ूारे निर्माण पूरे करने के निर्देश दिए हैं। वरना अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें