फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर किसानों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
Farmers blocked the highway due to non-availability of fertilizers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडी समिति स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र में खाद न मिलने पर किसान भड़क गए। लामबंद होकर किसानों ने बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत किया और जाम खत्म कराया। लगभग आधा घंटा बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में किसानों को खाद बंटवाई।
विज्ञापन

बारिश के बाद किसान रबी की बुवाई में जुट गया है। ऐसे में किसानों को खाद की जरूरत है। मंडी समिति स्थित केंद्र में किसानों ने खाद के लिए रात से डेरा डाल लिया। लाइन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए किसानों ने पत्थर, कपड़ा आदि रख दिए थे। गुरुवार को मंडी परिसर में स्थित तीन खाद केंद्रों से महज एक पीसीएफ का केंद्र खुलने से लामा, जौरही, जारी, गुरेह, पचनेही, मवई आदि गांवों के किसान खाद के लिए उमड़ पड़े। अव्यवस्था फैल गई। किसानों के हुजूम के चलते केंद्र प्रभारी ने कुछ देर के लिए खाद का वितरण बंद
कर दिया। लंबी लाइन लगाकर बारी का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र टूट गया और सड़क पर आ गए। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत किया और अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। गोदाम व समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। रबी फसल के लिए चार रैक डीएपी और यूरिया और मंगाई जा रही है। किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। कुछ किसान पहले खाद पाने के लिए केंद्रों पर अव्यवस्था फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें