फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
Farmer sleeping in animal shelter shot dead - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां (बांदा)। पशुबाड़े के बाहर सो रहे अविवाहित किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चर्चा है कि अवैध संबंधों में हत्या की गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव की एक महिला और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव की है। गुरुवार को सुबह चारपाई पर कमल बाबू सिंह चौहान (40) का लहूलुहान शव मिला। उसके दायें कंधे पर गोली लगी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के इर्दगिर्द पीला फीता बांधकर सील कर दिया।
लगभग एक घंटे तक बारीकी से छानबीन की, लेकिन मौके पर पुलिस को हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पैलानी थाना उपनिरीक्षक सुभाष सिंह और कोतवाली देहात इंसपेक्टर राजीव सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन

किसान की बहन हेमलता ने बताया कि कमल बाबू रोज की तरह पशुबाड़े में सोने गया था। सुबह घर न आने पर भाई पिंटू उसे देखने गया तो खून से लथपथ शव मिला। ऊपर से रजाई ओढ़ा दी गई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और खेतीबाड़ी करता था।
जसपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि कमल बाबू के भाई ब्रजराज सिंह चौहान उर्फ पिंटू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए अवैध संबंधों समेत हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पड़ोस की महिला और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
चंद कदम दूर जाकर भौंकने लगा खोजी कुत्ता
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस लाइन से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर और नजदीक में स्थित पशुबाड़े के आसपास जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से चंद कदम दूर स्थित एक घर में जाकर खोजी कुत्ता रुक गया और भौंकने लगा। शक के आधार पर घर के लोगों से पूछताछ की गई है।

Farmer sleeping in animal shelter shot dead- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें