फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की सहमति पर चलीं मेला स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम ने चित्रकूट डीएम की सहमति के बाद सोमवती अमावस्या मेले के लिए एक सैकड़ा मेला स्पेशल बसों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया है। यह बसें सात सितंबर तक चित्रकूट के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व में चित्रकूट डीएम ने परिवहन निगम से कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर मेला स्पेशल बसों का संचालन न करने के लिए पत्र भेजा था। मेला प्रभारी/एआरएम परमानंद ने बताया कि बांदा डिपो की 40 बसें चित्रकूट मेले में लगाई गई हैं।
इसी तरह महोबा डिपो की 25 बसें, राठ डिपो की 20 और हमीरपुर डिपो की 15 बसें चित्रकूट के लिए चलाई गई हैं। रविवार को सुबह से संचालन शुरू हो गया। यह 7 सितंबर की शाम तक चलेंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चित्रकूट बस स्टेशन में मुख्य कंट्रोल रूम खोला गया है। प्रभारी के रूप में यातायात निरीक्षक रमेश कुमार को तैनात किया गया है। नवाब टैंक बांदा में चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां मौजूद रजिस्टर में यात्री संख्या और धनराशि अंकित की जाएगी।
मेले को देखते हुए 8 सितंबर तक के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए कि बसों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। बस स्टैंड में भीड़भाड़ न होने दिया जाए।
तीन दिन पूर्व चित्रकूट डीएम ने परिवहन निगम अधिकारियों को पत्र भेजकर अमावस्या मेला के लिए अतिरिक्त बसें न चलाने को कहा था। उन्होंने रात्रि कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण फैलने का हवाला दिया था। दो दिन मंथन के बाद डीएम की सहमति मिलने पर बसों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें