फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां। डॉ. बीआर आंबेडकर विधि महाविद्यालय में महुआ ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए मार्च 2022 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। डायट प्राचार्य मनोहर प्रसाद ने कहा कि गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों पर समर्पित होकर प्रेरक स्कूल बनाएं।
विज्ञापन

डीसी ट्रेनिंग अनीस कुमार ने कहा कि दीक्षा में संचालित सभी कोर्स समय से पूरे कर लें। डॉ. सौरभ आर्या ने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को क्विज में प्रतिभाग करने की अपील की।
एआरपी विनोद कुमार, डॉ. आनंद यादव, अनिरुद्ध एवं जयनारायण श्रीवास ने स्कूल रेडिनेश प्रोग्राम, प्रेरणा लक्ष्य, मिशन प्रेरणा के पहलुओं पर बारी-बारी से चर्चा की। तकनीकी टीम में सुनील कुमार ने डीबीटी के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में शारदा पांडेय, राजकुमार पांडेय, मनीष कुमार, केपी सिंह, बलभद्र राजपूत, श्रीपाल आदि ने किया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने की। यहां सभी प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। संचालन जयनारायण श्रीवास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें