बांदा। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर हठधर्मी और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए लगातार आंदोलन कर रहे राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को विरोध प्रदर्शन और धरना दिया।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन में संघ जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने कहा कि प्रबंधन टाल मटोल की नीति अपना रहा है। कार्यालय सचिव विजय तिवारी ने कहा कि कई चरण में अपर मुख्य सचिव से वार्ता में समाधान की सहमति बनी थी। लेकिन प्रबंधन अशांति उत्पन्न करने पर तुला हुआ है।
प्रचार सचिव चंदन कुमार ने प्रबंधन के इस रवैए को कर्मचारी और उद्योग विरोधी बताया। सचिव संतोष कुमार ने कहा कि बिना समुचित संसाधन और प्रशिक्षण के अन्य संवर्गों के कर्मियों का काम थोपा जा रहा है। प्रदर्शन में सुनील, धर्मेंद्र, संतोष यादव, पन्ना लाल, दिनेश साहू, सत्यम, अजय, जनक, अनिल, सरोज आदि शामिल रहे।