सम्मान पत्र के साथ अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय परिसर में नव नियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ समिति अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपे।
अध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह कछवाह चुने गए हैं। उपाध्यक्ष गया प्रसाद कुशवाहा होंगे। सचिव पद पर विजय कुमार उपाध्याय निर्वाचित हुए हैं। उप मंत्री (प्रशासन) में बाबूराम यादव और उप मंत्री (लेखा) में विवेक कुमार सिंह चुने गए हैं।
शिवशंकर सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज कुमार सिंह, राजाभइया यादव, राजेंद्र सिंह, कैलाश कुमार, अमर पाल सिंह शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समिति के सदस्य सहित यशपाल सिंह, शिवमोहन मिश्र, जयराम सिंह चंदेल, मनोज साहू, राकेश खरे, दिनेश सक्सेना, विजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह चौहान, संजय मिश्रा, विजय द्विवेदी, विशंभरनाथ द्विवेदी, राजेंद्र निगम, राकेश निगम, द्वारिका पटेल आदि उपस्थित रहे।