फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के गुनहगारों को दी जाए फांसी

विज्ञापन
हाथरस की बिटिया को श्रद्धांजलि देतीं एसीडी स्टूडियो की बालिकाएं। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हाथरस में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर आंदोलन और प्रदर्शनों की झड़ी लग गई। दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला यह भी गर्माता जा रहा है। बुधवार को मंडल मुख्यालय में कई संगठनों ने प्रदर्शन किए। सूर्यास्त के बाद कैंडल मार्च निकालकर दरिंदगी की शिकार बेटी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के जत्थे ने पुलिस कार्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष मुमताज अली, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजेश दुबे, सैय्यद अल्तमश, धीरेंद्र प्रताप पटेल, जिलानी दुर्रानी, बी. लाल, शाकिर मंसूर, कुतैबा जमां खां, साकेत बिहारी मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, सुखदेव गांधी, संतोष द्विवेदी, केपी सेन, शिवबली सिंह, धीरेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दीवान को दिया।
सर्व वैश्य चेतना समिति ने कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी मंजू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में महिला अत्याचार, हत्याएं, बलात्कार लगातार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्मियों को फांसी दी जाए। समिति की जिलाध्यक्ष रेवती गुप्ता सहित राममोहन त्रिपाठी, कल्लू महाराज, शुभम गुप्ता, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय स्वराज पैंथर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर के नेतृत्व में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई। पीड़ित परिवार को एक करोड़ दिए जाने की मांग की। जिला प्रभारी वीरभवन कोटार्य, जिला संयोजक भारतबाबू, शिवम यादव, पूजा वर्मा, चुनिया वर्मा, निर्मल देवी, राजाभइया, राजबहादुर अनुरागी, शिवराम मधुकर, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बुंदेलखंड प्रभारी श्यामबाबू त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्ञापन देकर हाथरस की घटना पर कड़ा विरोध जताया गया। कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। दरिंदों को फांसी दी जाए। जिलाध्यक्ष रीतेश गुप्ता सहित संतोष कुमार अकेला, कमल शिवहरे, आशीष गुप्ता, इरशाद, कमलेश सेन, राजबहादुर कुशवाहा, संजय गुप्ता, दशरथ कुशवाहा, हजरत अली आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने दुष्कर्मियों के लिए मांगी फांसी
बांदा। हाथरस की बिटिया को समर्थन और उसके गुनहगारों को सजाए मौत/फांसी की मांग लेकर बुधवार को शाम उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन ने मंडल मुख्यालय में कैंडल जुलूस निकाला।
जेएन डिग्री कालेज से शुरू हुआ मार्च स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में खत्म हुआ। यूनियन ने हाथरस के गुनहगारों फांसी की मांग की। शैलेंद्र कुमार वर्मा, यशराज गुप्ता, शक्ति प्रताप सिंह, जमाल बांदवी, अनिल सिंह गौतम, सुधांशु खरे, पंकज खटिक, प्रभांशू त्रिपाठी, परिणिता गुप्ता, श्रद्धा त्रिपाठी, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला
अतर्रा/ओरन। हाथरस में दरिदंगी के विरोध में सपाइयों ने नगर अध्यक्ष शिवम शिवहरे की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। दलजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, महेश गुप्ता, सुभाष, देवेंद्र द्विवेदी, विनय शिवहरे, पवन कुशवाहा, रामसिंह यादव, नीरज, सुनील, धर्मेंद, बुधराज, राहुल यादव आदि शामिल रहे। उधर, अतर्रा में सपा नेता बृजेंद्र गौतम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

एसपी दफ्तर में ज्ञापन देते कांग्रेस नेता।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें