फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की टीम आई, जेल को सौंपा कोर्ट का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम मुख्यालय आ गई है। ईडी टीम के एक सदस्य ने जेल अफसरों को अदालत का आदेश रिसीव करा दिया है। हालांकि, जेल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी पर जमीनों की हेराफेरी, अवैध कब्जे, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने के लखनऊ व मऊ में दो अलग-अलग मुकदमों को आधार बनाते हुए ईडी प्रयागराज इकाई ने जांच तेज कर दी है।
मुख्तार की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बांदा जेल में बंद मुख्तार से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम मुख्यालय आ गई है। किसी होटल में रुकने की चर्चा है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि ईडी के एक सदस्य ने जेल अधिकारियों को अदालत का आदेश रिसीव करा दिया है। किसी भी समय ईडी के अधिकारी जेल जाकर मुख्तार से पूछताछ कर सकते हैं। हालांकि, कारागार अधीक्षक अरुण कुमार, जेलर प्रमोद कुमार इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें