फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ब्रेथलाइजर टेस्ट के बाद ही ड्राइवरों का मिली बस

Thu, 11 Jun 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
ब्रेथलाइजर मशीन से शराब टेस्ट करती स्टेशन इंचार्ज। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस आरक्षी परीक्षार्थियों सहित आम यात्रियों की जान को नशेबाज चालक खतरे में डाल रहे हैं। परीक्षार्थियों की शिकायत पर कंडक्टर व ड्राइवरों का ब्रेथलाइजर टेस्ट (सांस परीक्षण) किया गया। उन्हें सचेत किया गया कि शराब के नशे में बस चलाते हुए पाए जाने पर सीधे नियमित ड्राइवर का निलंबन और संविदा की समाप्ति की संस्तुति की जाएगी। ड्राइवरों को परिवहन निगम व परिवहन विभाग के नियमों से अवगत कराया।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों को लाने व ले जाने के लिए परिवहन निगम की 40 स्पेशल बसें दिन-रात फर्राटा भर रही हैं। परीक्षा को देखते हुए कंडक्टर व ड्राइवरों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। स्टेशन इंचार्ज सुशीला ने बताया कि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए बसों की जीपीएस प्रणाली से मानिटरिंग की जा रही है। तेज गति में बस चलाने पर छह ड्राइवरों को चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि मानक के अनुरूप ही बस की रफ्तार रखी जाए।



कहीं भी परीक्षार्थी दिखे बस रोककर बैठाया जाए। शराब के नशे में तेज गति में बस चलाने की शिकायत पर ड्राइवरों का ब्रेथलाइजर टेस्ट (सांस परीक्षण) किया गया। ड्राइवरों को हिदायत दी गई है कि चेकिंग के दौरान कोई भी ड्राइवर नशे में पाया गया तो कठोर कार्रवाई निलंबन व संविदा समाप्त करने की जाएगी।
विज्ञापन




स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि तीन दिन में परिवहन निगम की बसों में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने सफर किया है। वहीं रेलवे स्टेशन में दूसरे दिन भी जीआरपी व सिविल पुलिस ने सहायता शिविर लगाकर परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी दी। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए द्वितीय श्रेणी का विश्राम कक्ष खोल दिया गया था। एक अतिरिक्त कूलर भी लगवाया गया है। फ्रीजर के अतिरिक्त ठंडे पानी के घड़े रखवाए गए हैं। आरपीएफ परीक्षार्थियों को जहरखुरानों व चोरों से सावधान रहने की अपील की। झांसी-बांदा मेमू व झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस आदि में शिकायत पर खराब पंखे व स्विच बदलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें