फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन रेलवे स्टेशन में रहा अभ्यर्थियों का रेला

Thu, 11 Jun 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थियों का रेला रेलवे स्टेशन में दिखाई दिया। ज्यादातर अभ्यर्थी प्रयागराज के थे। इसलिए प्रयागराज रूट की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल होकर गईं। स्थिति यह रही कि अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के पायदान में बैठकर यात्रा की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12ः30 बजे पेपर छूटने के साथ ही रेलवे स्टेशन में अभ्यर्थियों का हुजूम रहा। यह स्थिति दो बार बनी। एक दिन में 12ः30 बजे और दूसरा शाम 5ः30 बजे अभ्यर्थियों को प्रयागराज रूट की जो भी ट्रेन मिली उसमें वह सवार हो लिए। किसी ने ट्रेन के पायदान में बैठकर तो किसी ने जनरल डिब्बे में घुस कर जगह बनाई। रेलवे स्टेशन में अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ तैनात रही। पूरा स्टेशन अभ्यर्थियों से भरा रहा। इसी तरह का नजारा रोडवेज बस स्टैंड में भी देखने को मिला। यहां से प्रयागराज व कानपुर रूट की ज्यादातर बसें फुल होकर गईं।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े अभ्यर्थी। संवाद

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें