फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करें, पीएम मोदी का सीधा प्रसारण भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला मेें मंगलवार को योग दिवस भव्य तरीके से मानाया जाएगा। शहर के जीआईसी मैदान, सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क, अवस्थी पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिलेभर के करीब 150 स्थानों पर आयोजन की तैयारियां हैं। इसमें विकास खंड कार्यालय, ग्राम पंचायत, स्कूल कालेजों शामिल हैं। इन जगहों पर बड़ी स्क्रीन पर सुबह छह बजे से पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत शहर के जीआईसी मैदान से होगी। यहां पर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, डीएम अनुराग पटेल सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद करेंगे। जिले में पांच लाख लोगों के योग करने की उम्मीद है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला आयुष विभाग, नेहरू युवा केंद्र, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग पीठ, जिला खेल विभाग, रेडक्रास सोसायटी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड का सहयोग लिया जा रहा है।
सांसों को नियंत्रित करना ही योग
सांसों को नियंत्रित करना ही योग है। हम सबको अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह बात कही।
विज्ञापन

योग से मानसिक विकार दूर होते
पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक बिंद कुमार सिंह गौतम ने योग, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि योग के माध्यम से हम स्वस्थ, सक्रिय व प्रसन्न रह सकते हैं।
बूथों और शक्ति केंद्रों में मनेगा योग दिवस
अतर्रा। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की नगर पालिका सभागार में मंडलीय कार्यसमिति की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष वेद निराला ने कहा कि 21 जून के मंडल के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर योग दिवस मनाया जाएगा। पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिला मंत्री अशोक कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद लखेरा, दीपक गुप्ता, रमेश शर्मा, दीनदयाल द्विवेदी, राकेश गौतम, अनुराग द्विवेदी, विष्णुदेव तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें