फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने धान काटा, पैदावार का औसत आंका

विज्ञापन
DM harvested paddy, estimated the average yield - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति अदा करने के लिए क्राप क टिंग के आंकड़े जानने खुद डीएम अनुराग पटेल खेत पहुंचे। शुक्रवार को वह खुद कुछ देर के लिए किसान बन गए। हंसिया थामकर किसानों के साथ धान की फसल काटी।
विज्ञापन

डीएम ने जारी गांव में किसान रामबली यादव और रामकिशुन के खेतों में धान की फसल कटते देखी। खुद भी काटी। धान निकलवाकर वजन कराया। रामबली के खेत में 16.380 किलो धान निकला। यानी प्रति हेक्टेयर 37.82 क्विंटल की पैदावार का औसत रहा। रामकिशुन के खेत में 3.120 किलो पैदावार की दर से 7.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान पैदा हुआ।
उधर, अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न गांवों में फसल कटवाई। सदर तहसील में 17 अफसरों ने, अतर्रा में 15, नरैनी में 14, बबेरू में 18 और पैलानी में 12 अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में धान की फसल में क्राप कटिंग कराई और उत्पादन का आंकलन किया। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, अपर सांख्यकीय अधिकारी राजेश तिवारी सहित संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें