बांदा। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे कतई न बजे। देवी पंडालों के सदस्य प्रशासन की मदद करें। यह बात जिलाधिकारी जे.रीभा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक में कही।
जल संस्थान अभियंता को पानी की आपूर्ति के रोस्टर में सुधार कर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता बिजली को दुर्गा पूजा के समय रात्रि में कटौती न करने को कहा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को विसर्जन स्थल एवं सड़कों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। केन्द्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्योहार मिलजुलकर आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। दुर्गा पूजा कमेटियों समस्या के निदान के लिए प्रशासन से संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्योहार मिलजुलकर मनायें। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस को सतर्कता के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला मौजूद रहे।