फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

207 किसानों को 2.27 करोड़ के ऋण बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी/नरैनी/बबेरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। किसान मेला सहित कई योजनाओं के कैंप लगे और पात्रों को लाभ दिया गया।
विज्ञापन

केसीसी के तहत 207 किसानों को दो करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये और 247 व्यक्तियों को 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार रुपये ऋण स्वीकृत किए गए। शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि विकास खंड स्तर पर आयोजित किसान मेले में एक हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 350 आयुष्मान कार्डों का वितरण हुआ और 250 नए आयुष्मान काड बनाने की कार्यवाही पूरी की गई।
2500 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। मेले में 110 कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। पीएम आवास योजना के अंतर्गत 500 लाभार्थियों को आवास की चाबी चौंपी गई। उज्ज्वला योजना से 160 लाभार्थियों को नए गैस कनेक्शन दिए गए। 280 नए राशन कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

कई पेंशन योजना के तहत 500 नए आवेदन कराए गए। पचास दिव्यांगों का सहायक उपकरण के लिए चिह्नित और सामूहिक विवाह के लिए 250 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
परियोजना निदेशक ग्राम विकास हुबलाल, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ कुमार, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ोखर ब्लाक में आयोजित गरीब कल्याण मेले की शुरुआत सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कर योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
डीएम ने मेले के फायदे गिनाए। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू समेत कई अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक आदि मौजूद रहे। तिंदवारी में मेले की शुरुआत ब्लाक प्रमुख दीप शिखा सिंह, भाजपा जिला मंत्री डा. देवेंद्र भदौरिया ने की।
मेले में आयुक्त दिनेश कुमार, आईजी के.सत्यनारायणा, सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने स्टालों का अवलोकन कर कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। बीडीओ अमित कुमार यादव, भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन, अजय सिंह, आलोक मिश्रा(
पिपरगवां प्रधान शिवपूजन प्रजापति, जौहरपुर प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार, सिंघौली प्रधान अरुण शुक्ला, बिछवाही प्रधान प्रतिनिधि जगपत सिंह, केंद्रीय बीज भंडार प्रभारी गौतेंद्र मौर्या, नोडल अधिकारी डा .एमपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. मयंक दुबे आदि मौजूद रहे।
नरैनी ब्लाक परिसर में मेले की शुरुआत ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। मेले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 51 समूहों को ऋण स्वीकृत किए गए।
कृषि उत्पादन मंडी समिति ने किसानों को रबी फसल के बीजों के फ्री किट व 11 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। पीएम आवास के 25 लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए। उज्ज्वला योजना के 20 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए।
सामूहिक विवाह योजना के लिए 19 का पंजीयन किया। अशोक कुशवाहा, रविशंकर मिश्रा, शिव प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे। बबेरू ब्लाक में गरीब कल्याण मेले की शुरुआत विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने की। मेले में सरकार की कई योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया गया।
बीडीओ डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, नमामि गंगे के एडीएम एमपी सिंह, मृदा परीक्षण के अरविंद गुप्ता, आरके माथुर, जिला महामंत्री विवेकानंद, एसएस भारतीय, चेयरमैन विजय पाल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, अजय पटेल, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, एडीओ पंचायत सूरज पाल, सचिव रवि मौर्य, कुॅवर पाल, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, अर्जुन सिंह, चंद्रराज आदि मौजूद रहे।
बिसंडा ब्लाक में आयोजित मेले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों को लाभान्वित किया गया। ब्लाक प्रमुख शंभू प्रसाद कोटार्य, ऋषि द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। कमासिन में भी गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें