फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासभा की बैठक में जातिगत आरक्षण पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में जातिगत आरक्षण के दोषपूर्ण पहलुओं पर चिंतन कर पुनर्समीक्षा की मांग की गई। साथ ही दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शंभू नगर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि लोकतंत्र में जाति-वर्ग के नाम पर प्रतिभाओं का गला घोटना अन्याय है। उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्याम सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरियों और संपन्न लोगों को जातिगत आरक्षण देने का औचित्य नहीं है।
अति गरीब वर्ग लोगों को आरक्षण देकर उनका जीवन स्तर सुधारने की जरूरत है। जिला महामंत्री सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि अति गरीबों की संख्या सभी वर्गों में है। इन्हें सुविधा मिलना चाहिए। जिला संगठन मंत्री प्रशांत सिंह भदौरिया ने कहा कि गरीब सवर्णों के बच्चों को अच्छे अंक लाने पर भी नौकरियां नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम कल्याण सिंह और वरिष्ठ चिंतक बलवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पतिराखन सिंह चंदेल, श्याम सिंह, रणविजय सिंह, एसके सिंह, कमलेश सिंह, राजाबाबू सिंह परमार, शिवमंगल सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें