अतर्रा। उप निबंधक के खिलाफ अधिवक्ताओं की चल रही कलम बंद हड़ताल 26 दिन से जारी है। इस प्रकरण पर कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को उप निबंधक कार्यालय के पास अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
उप निबंधक विजय लक्ष्मी के स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कहा कि कलमबंद हड़ताल के 26 दिन पूरे हो गए, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रदर्शन में संघ महासचिव ब्रजमोहन सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, संजय श्रीवास्तव, विवेक बिंदु तिवारी, संतोष गुप्ता, सूरज बाजपेयी, विवेक, रामप्रसाद, राजेंद्र, अवनीश तिवारी, मनीष गर्ग, राजकुमार पाठक, कमलेश यादव, मनोज द्विवेदी, राजेश शुक्ला, संतोष द्विवेदी, अनूप सैनी, ब्रह्मदत्त शुक्ला आदि अधिवक्ता शामिल रहे।