फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration of Divyang for reservation and employment - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आरक्षण और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। रोष जताया कि पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल जैसी इकाइयों में दिव्यांगजनों के लिए चार फीसदी आरक्षण था। अब इसे समाप्त कर दिया गया है। इससे दिव्यांगों में गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्टी बैनर तले दिव्यांग स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। दिव्यांग एकता के नारे लगाए। चार फीसदी आरक्षण समाप्त किए जाने और रेलवे में दिव्यांगों के लिए आरक्षित बोगी हटाने का विरोध किया। कहा कि पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल जैसी इकाइयों में नियुक्तियों पर चार फीसदी आरक्षण मिलता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। इससे दिव्यांगों में गहरा रोष है।
मांग की कि इसके स्थान पर दूसरे विभागों में नौकरियों का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाए। दिव्यांगों को रोजगार के लिए बिना गारंटी व ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने, दिव्यांगों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन, पीएम आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, शौचालय आदि मांगें भी शामिल रहीं। प्रदर्शन व ज्ञापन में बुंदेलखंड प्रभारी श्यामबाबू त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आरबी कुशवाहा समेत इरशाद, भइयन, संदीप, अवधेश, प्रेमचंद्र, रामबाबू सोनी, मुुलुवा, नवल किशोर, रमाशंकर, मुन्ना यादव, राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें