फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ ने दांव पर लगा दिया बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
Mud put children's future at stake - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर के आवंतीनगर में जलभराव और कीचड़ ने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि गंदगी के चलते कोई टीचर उनके बच्चों को घर ट्यूशन पढ़ाने नहीं आता। दूसरी तरफ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर जाने से परहेज कर रही हैं। खास बात यह है कि इस मोहल्ले में अधिकांश फौजी परिवार रहता है।
विज्ञापन

अतर्रा रोड स्थित आवंतीनगर (वार्ड-19) के बाशिंदों ने बुधवार को एक बार फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। रोष जताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। दो बार डीएम और आठ बार नगर पालिका को अर्जियां दीं, लेकिन सब बेअसर रहा।
आलम यह है कि 66 फीट के इस रास्ते पर जलभराव-कीचड़ और सड़ांध से कोई रिश्तेदार उनके घर नहीं आना चाहता। यहां की रुक्मिणी का कहना है कि रास्ते की हालत देखकर कोई टीचर उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। कीचड़ के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। जलभराव से फिसलन भी हो गई। अक्सर साइकिल सवार छात्र-छात्राएं और दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं। उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क की गंदगी स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रही है। शीघ्र सड़क व जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ सिंह, गणेश प्रसाद, विचित्रवीर सिंह, कमलेश सिंह, देशराज सिंह, जगदीश, ज्वाला सिंह, रामकिशोर, कैलाश प्रसाद, माता प्रसाद, रामशरण, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें