फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 16 Jan 2019 11:27 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कोचिंग संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद कोचिंग संचालक फरार हो गए। कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का लगभग चार लाख रुपये वसूल लिया। उधर, कोचिंग में पढ़ाने वाले अध्यापकों का लगभग तीन लाख वेतन भी नहीं दिया। कोचिंग संचालकों के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


बुधवार को कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने डीएम व पुलिस अधीक्षक को सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए शिकायती पत्र में बताया कि कालूकुआं में स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए तमाम छात्र-छात्राओं ने फीस जमा की थी। कोचिंग संचालक 8 जनवरी को चुपचाप अचानक कोचिंग बंद कर भाग गए हैं। छात्र-छात्राओं ने पांच कोचिंग संचालकों के विरुद्ध जांच और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

छात्र-छात्राओं में प्रिया सिंह, नेहा सिंह, सोनम सिंह, अनुष्का विश्वकर्मा, संगीता पटेल, कोमल कुशवाहा सहित राधा साहू, राहुल कुशवाहा, पतूजा तिवारी, प्रियांशु साहू, अनुपम मिश्रा, वीरेंद्र नाथ यादव, अभिषेक कुमार, अमर सिंह, दिव्यांशु पटेल, धीरेंद्र राय आदि और कोचिंग अध्यापकों में चंद्रजीत, अभिषेक सिंह, नीतेश कुमार कुशवाहा, अरुण कश्यप, आलोक महाजन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें