फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिमेंसिया से कमजोर हो जाती याददाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिमेंसिया सप्ताह के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज, हरदौली में बच्चों की काउंसलिंग की। डिमेंसिया और अल्जाइमर्स के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि डिमेंसिया से याददाश्त कमजोर होती है।
विज्ञापन

एनसीडी नोडल अधिकारी डा. एमसी पाल ने गोष्ठी की शुरुआत की। बताया कि डिमेंसिया एक मानसिक विकार है। इसमें याददाश्त कमजोर हो जाती है। एकाग्रता में कमी आती है। इससे बचने को सुबह जल्दी उठकर टहलना होगा। उन्होंने कुछ योगासन भी बताए।
फास्ट फूड, जंक फूड व बाहरी खुली चीजें न खाने की नसीहत दी। जिला अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डा. हरदयाल ने बताया कि मानसिक रोग किसी भी उम्र में हो सकता है। जागरूक रहें और रुटीन परीक्षण कराते रहें।
विज्ञापन

अनुश्रवण व मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने वैक्सीन लगवाने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

किशोर परामर्शदाता चंद्रेश गुप्ता, प्रधानाचार्य रोहित प्रसाद पटेल, साइकाइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ व सहायक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें