बांदा। गैस रिसाव से तीन दिन पूर्व आग से झुलसे युवक की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को कोसा।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव में तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को सिलिंडर में गैस लीकेज से लगी आग में राजाबाबू (29) गंभीर रूप से झुलस गया था। बचाने में उसका बड़ा भाई भी झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार की शाम राजाबाबू की मौत हो गई। डाक्टरों पर इलाज न करने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भाई पीसी पटेल ने बताया कि रविवार को तड़के भाई राजाबाबू की हालत बिगड़ने पर उसने ट्रामा सेंटर के डाक्टर को जगाने की कोशिश की।
जमकर दरवाजे पीटे, लेकिन डाक्टर बाहर नहीं निकले। आरोप लगाया कि डीएम ने फोन नहीं उठाया। मंडलायुक्त ने डाक्टर को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन सब बेअसर रहा। आखिरकार इलाज के अभाव में भाई की मौत हो गई।