फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सीज होने पर भड़के डीलर

विज्ञापन
मंडलायुक्त को ज्ञापन देने आए पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिना नक्शा पास कराए शहर के केसीएनआईटी के नजदीक चल रहे पेट्रोल पंप को बांदा विकास प्राधिकरण के अभियंताओं ने सीज कर दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विकास प्राधिकरण की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से पेट्रोल पंप डीलरों को मुक्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बांदा विकास प्राधिकरण सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्राधिकरण अभियंताओं के साथ पहुंचकर नरैनी रोड स्थित पेट्रोलपंप को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए पेट्रोलपंप चल रहा था। जो गैरकानूनी है। पेट्रोलपंप केसीएनआईटी के पास स्थित है और बीना निगम के नाम है। इस कार्रवाई से भड़के बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने शुक्रवार को विरोध जताया।
अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल के नेतृत्व में पेट्रोलपंप संचालकों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की निंदा की। ज्ञापन में दो साल से बांदा विकास प्राधिकरण पर डीलर्स का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। बताया कि कंपनी ने पेट्रोल पंप की एनओसी डीएम से प्राप्त कर पंप लगाया है। इस कारण नोटिस संबंधित कंपनियों को देकर वसूली उनसे की जाए और डीलर को मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

जिन पेट्रोल पंपों की एनओसी डीएम से निर्गत की जा चुकी है उन पेट्रोल पंपों को प्राधिकरण की कार्रवाई से मुक्त किया जाए। सील पेट्रोलपंप को तत्काल चालू कराया जाए। चेतावनी दी कि पेट्रोलपंप चालू न होने पर सभी डीलर पंप संचालन बंद कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में सचिव रत्नेश गुप्ता समेत जिले भर के पेट्रोल पंप डीलर्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें