फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। चारा काटने शनिवार को निकले लापता युवक का शव सोमवार को धान के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंकने की आशंका जताई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने प्रयागराज-खजुराहो मार्ग पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस के समझाने पर बमुश्किल माने और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के पिपराहरी गांव निवासी समरजीत का पुत्र शीलभद्र (28) शनिवार को सुबह अपने चाचा अमरजीत के साथ चारा काटने खेत गया था।
अमरजीत घर चला आया और शीलभद्र खेत में ही रुक गया। शाम तक घर न पहुंचने पर चाचा ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। रविवार को सुबह उसकी तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रस्म अदायगी कर ली, लेकिन पुलिस उसे ढूंढने के कोई प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह किसानों ने धान के खेत में उसका शव पड़ा देखा। नजदीक में हंसिया पड़ा था। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम ने भी फोटोग्राफ लेकर जांच के लिए नमूने जुटाए। चाचा ने हत्या की आशंका जताई। उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के पास प्रयागराज-खजुराहो स्टेट हाईवे में जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे के जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार देर तक समझाने में लगे रहे, लेकिन परिजन घटना के खुलासे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम अवधेश निगम के आश्वासन पर जाम खत्म हो सका। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या प्रतीत नहीं हो रही।
पांच साल पहले हुई थी शादी
नरैनी। मृतक की मां संतोषी ने बताया कि बेटे शीलभद्र की शादी पांच साल पहले चनेही (प्रयागराज) में कोमल के साथ हुई थी। उसके दो पुत्रियां सौंम्या व साक्षी हैं। मृतक पांच बहनों में एकलौता था।
तीन की शादी हो चुकी और दो की शादी होना बाकी है। पिता ने बताया कि छह दिन पहले बालाघाट शराब फैक्टरी में काम करने गया था। घटना से एक दिन पूर्व घर लौटा था। पिता का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
पुलिस बोली, नहीं मिले हत्या के साक्ष्य
नरैनी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव मिलने वाली जगह से करीब 200 मीटर दायरे में जांच की गई, लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में हत्या जैसे कोई निशान नहीं पाए गए।
उन्होंने जहरीला कीड़ा काटने, हार्ट अटैक या फिर गृह कलह में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना बताई है। शीलभद्र के दाएं पैर में गहरे घाव को जानवर द्वारा खाना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें