फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे में डांस और अभद्रता पर लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीजे में डांस के दौरान युवतियों से अभद्रता पर दो पक्षों में विवाद हो गया। घर में घुसकर सगे दो भाइयों सहित चार युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी देवीदीन की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। तभी कन्या पक्ष के कुछ रिश्तेदार डीजे में डांस और युवतियों से बदसलूकी करने लगे। देवीदीन के पुत्र मुकेश (32) व नरेश (35) और चचेरे भाई सोनू (28) व दीपक (24) ने विरोध किया।
इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। चारों को गंभीर चोटें आईं। यूपी-112 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल सोनू के बहनोई मोहन कुमार (बछेउरा) ने बताया कि हमलावर मुरवां, बदौसा गांव से शादी में शामिल होने आए थे। सभी रिश्तेदार हैं। शराब के नशे में विवाद हुआ। उधर, उप निरीक्षक हरिनाथ ने बताया कि तहरीर नहीं मिल है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें