फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा की बालिकाएं गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएंगी जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गणतंत्र दिवस में दिल्ली राजपथ में होने वाली परेड में इस वर्ष बांदा की बालिकाएं भी देश और दुनियां को अपनी मेधा और जलवा दिखाएंगी। बांदा की रानी दुर्गावती समूह की बालिकाओं का इसमें चयन हुआ है।
विज्ञापन

तीन चरणों में ऑनलाइन अपनी मेधा का प्रदर्शन करने के बाद चयन हुआ है। रविवार को दिल्ली के शाह आडिटोरियम में संस्कृति मंत्रालय द्वारा वंदे भारतम प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें आकृति गुप्ता, स्नेहा नामदेव, सीमांजलि, शिल्पी सोनी, शुभि गुप्ता, एकता गुप्ता, सुहानी मिश्रा, वंशिका गुप्ता, कंचन तिवारी, भाव्या गुप्ता और मानसी शुक्ला शामिल हैं। यह सब एसीडी स्टूडियो की बालिकाएं हैं। स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता ने बालिकाओं को समूह नृत्य की तैयारी कराई है। उन्हीं के नेतृत्व में वह दिल्ली में प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें