फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूट कर ट्रेन से कूदा लुटेरा, धरा गया

Sat, 09 Sep 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यात्री के गले से चेन तोड़कर चलती ट्रेन से कूदे लुटेरे को महिला की बहादुरी से रंगे हाथ दबोच लिया गया। चलती ट्रेन से कूदी महिला ने शोर मचा कर उसने अन्य यात्रियों को बुला लिया। लुटेरे के पास से धारदार बांका और एअर पिस्टल बरामद हुआ।घटना बांदा जीआरपी थाना क्षेत्र के बांदा-मानिकपुर रूट पर डिंगवाही रेलवे स्टेशन की है। हमीरपुर जनपद के चंदौखी गांव की लक्ष्मी द्विवेदी पत्नी मुकेश शनिवार को सुबह अपने भाई प्रकाश द्विवेदी के साथ अतर्रा से मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन में बांदा आ रही थी। डिंगवाही स्टेशन के नजदीक ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उसकी सीट के बगल में बैठे युवक ने झपट्टा मारकर लक्ष्मी के गले से सोने की चेन तोड़ ली और ट्रेन के नीचे कूद गया। लक्ष्मी भी साहस दिखाते हुए उसके पीछे ट्रेन से कूद गई। हालांकि इसमें उसे चोटें भी आईं। उसके शोर मचा देने पर ट्रेन के अन्य यात्रियों ने भाग रहे लुटेरे को दौड़ा कर दबोच लिया और ट्रेन ड्यूटी में चल रहे जीआरपी जवानों के हवाले कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष बीएल प्रजापति ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा फतेहपुर जनपद के सालेपुर गांव का अनुज कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामकरन है। उसके पास से लूटी गई चेन बरामद हो गई है। इसके अलावा उसके बैग से धारदार बांका और 12 बोर के दो कारतूस तथा एक एयरगन पिस्टल भी बरामद हुए हैं। लूट का शिकार हुए महिला के भाई प्रकाश द्विवेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

मालगाड़ी से कटकर वृद्धा की मौत
बांदा (ब्यूरो)। लगभग 65 वर्षीय महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बांदा-कानपुर रेलवे रूट पर बांदा जीआरपी थाना क्षेत्र के यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को शाम पटरी पार करते समय वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी वहीं मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुर्दाघर में 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें