फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति की हत्या पर ग्रामीणों ने जाम लगाया

Wed, 10 Jan 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरौली गांव के दलित प्रधान पति रामसजीवन वर्मा की हत्या से नाराज ग्रामीणों व समर्थकों ने बुधवार को पैलानी थाना के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन


जाम से हमीरपुर रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और थाना निरीक्षक राजीव यादव के समझाने पर लगभग पौन घंटा बाद जाम खत्म हुआ। उधर, पता चला है कि प्रधान पति हत्या में नामजद आरोपियों रामचरण और नरेश पुलिस के हाथ लग गए हैं। हालांकि थानाध्यक्ष राजीव यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें