फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते से पौने दो लाख निकले

Wed, 19 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : SELF
विज्ञापन
जालसाजों ने व्यापारी के खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद एटीएम से रुपये निकलने की जानकारी हुई। व्यापारी ने बैंक और पुलिस अधिकारी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बांदा रोड निवासी आदित्य चौरसिया पुत्र रमेश चौरसिया टायर और आटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निहाल अहमद खां को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की रात लगभग 8 बजे उसके मोबाइल पर रुपये निकासी के नौ मैसेज आए।

खाते से रुपये निकलने की आशंका पर उन्होंने पास के एटीएम में बैलेंस चेक किया तो एक लाख 74 हजार 768 रुपये नदारद थे। मंगलवार को सुबह भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। व्यापारी ने यह भी बताया कि उसके पास एटीएम या इससे संबंधित किसी भी जानकारी को लेकर कोई फोन भी नहीं आया। न ही उसने किसी को अपना एटीएम या कोड नंबर बताया। फिर भी खाते से रुपये निकल गए। व्यापारी ने बैंक प्रबंधक और पुलिस से कार्रवाई कर रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें