फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी किशोरी ने दम तोड़ा

Wed, 19 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
लहंगा न दिलाने से नाराज आग लगाने वाली किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में युवक व युवती ने फांसी लगा जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी स्वाति सिंह (16) पुत्री निरंजन सिंह ने सोमवार सुबह मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। चीख सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

चाचा ने बताया था कि परिवार में शादी होने पर कपड़े बनवाए गए थे, उसके भी बने थे लेकिन वह महंगा लहंगा दिलाने की जिद कर रही थी। उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी गुड़िया (22) पत्नी चुन्नू ने मंगलवार को सुबह घर में छप्पर की धन्नी में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन फंदे से उतार कर सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। गुड़िया ने बताया कि काम को लेकर जेठानी से विवाद होनपर फांसी लगाई। उधर, शहर कोतवाली के बंगालीपुरा निवासी राजू (22) पुत्र समधीलाल ने मंगलवार को दोपहर घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर मकान के कमरे में फांसी लगा ली। घर वालों ने देखा तो फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें