कालिंजर में चोरी के बाद बिखेरे गए सामान दिखाती गृहस्वामिनी।
- फोटो : अमर उजाला
कालिंजर। रविवार की रात यहां दो घरों में चोरी हो गई। 15 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये ज्यादा कीमत के जेवर चोरी हो गए। यहां कसबे में वीकेश रैकवार अपने परिवार के साथ रात में घर की छत पर सो रहा था। इसी बीच रात को नीचे कमरों में चोरों ने सूटकेश आदि में रखे सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए।
वीकेश सुबह जागकर नीचे आए तो ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने रामरूप त्रिपाठी के घर में भी चोरी की कोशिश की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि जांच हो रही है।