अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन करने आई दो महिलाओं से सोने के बाले और चेन लूट ली गई। इससे पहले कि महिलाओं के शोरगुल पर लोग कुछ समझ पाते, बदमाश फरार हो गए। मंदिर परिसर में घटना होने से भक्तों में नाराजगी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की रहने वाली ललिता और सुल्तानपुर जिले की रहने वाली प्रेमा यहां अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने आई थी। दोनों पैदल मंदिर दर्शन करने जा रही थी। मंदिर से पहले तीन-चार बदमाशों ने पहले ललिता से सोने की चेन लूट ली।
लूटी गई चेन की कीमत 90 हजार रुपये है। चेन तीन तोला की है। इसके बाद बदमाशों ने प्रेमा के कान से सोने के दो झुमके छीन लिए, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।