फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर निकालने को रोकने पर नि:शक्त को गोली मारी

Sun, 24 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/बेंदाघाट। खेत से बालू भरे ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दबंगों ने नि:शक्त युवा किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी राजा सिंह (44) पुत्र मुलायम सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह दबंग चतुर सिंह उसके खेत से बालू भरा ट्रैक्टर निकाल रहा था। मना करने पर विवाद हो गया तो चतुर सिंह के परिजन बल्देव, पंचम व छक्की भी आ गए। चतुर सिंह ने तमंचे से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


बचाने पहुंची उसकी बहन सविता और छोटे भाई अजय की पत्नी सुनीता को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। लगभग एक पखवारे पहले भी इसी बात पर विवाद हुआ था लेकिन पुलिस ने इस पर तवज्जो नहीं दी। पुलिस ने घायल राजा सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, थानाध्यक्ष जनमेजय सचान इसे बालू का विवाद नहीं बता रहे। उनका कहना है कि चचेरे भाइयों के बीच डेढ़ बीघा जमीन का विवाद चल रहा है। इसी में यह घटना हुई। घायल के भाई अजय सिंह की तहरीर पर चतुर सिंह समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें