फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र दुकान लूट में स्नातक छात्र समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
हथौरा गांव के पकड़े गए युवकों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पंजाब आर्मरी डकैती कांड में 13 दिनों तक धरपकड़ में जुटी रही पुलिस ने अब एक स्नातक छात्र समेत तीन युवकों को घटना का आरोपी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों हथौरा गांव के हैं। एक बीए का छात्र है। तीनों को पुलिस ने 9 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


13 जनवरी की रात शहर के व्यस्त इलाके स्टेशन रोड में स्थित पंजाब आर्मरी में पड़ी डकैती के मामले में यहां स्थानीय पुलिस की जबर्दस्त किरकिरी हुई। उससे भी ज्यादा किरकिरी इस बात पर हुई कि लुटेरे बेरोकटोक नासिक तक पहुंच गए। महाराष्ट्र की तेज-तर्रार पुलिस ने उन्हें असलहों सहित गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन से पुलिस धरपकड़ में जुटी रही। तमाम लोगों को उठाया और पूछताछ के बाद छोड़ा। पुलिस के मुताबिक लुटेरे हथौरा गांव भी गए थे इसलिए हथौरा के कुछ युवकों को भी लगातार उठा कर पूछताछ की जाती रही। अंतत: बुधवार को इस गांव के तीन युवकों का धारा 120 बी (साझा साजिश) और धारा 216 ए (लुटेरों को संश्रय देना) के तहत चालान कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़े तीनों युवकों में मुसाब अहमद पुत्र मतीन बीए का छात्र है। इसके अलावा मोहम्मद जैद पुत्र शरीफ और बहाउद्दीन पुत्र जैनुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को इन तीनों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों को बुधवार को दोपहर हथौरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने रिमांड की अर्जी दी। इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने 14 दिन के लिए (9 जनवरी तक) रिमांड पर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें