फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर युवक का शव टंगा मिला।

Wed, 02 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुरानी पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्लब और महिला के नजदीक कालोनी मेें 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पेड़ पर फांसी पर टंगा मिला। घनी आबादी और पुलिस की नाकतले इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को सुबह कालोनी के बाशिंदो ने परिसर की चहार दीवारी पेड़ पर रस्सी से फंदे पर शव टंगा देखा।

इसकी सूचना पुलिस क्लब में मौजूद पुलिस कर्मियों और अलीगंज चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर उसकी शिनाख्त कराई। लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।

उसके हाथ मेें दिलीप कुमार गुदा हुआ था। जिस्म पर आसमानी टीशर्ट और नीले रंग का जींस का पैंट है। पुलिस ने शव मच्र्युरी मेें रखवा दिया। फंदे से गला कट जाने से मृतक के कपड़े खून से सने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें