फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई महिला

Wed, 02 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से घर लौट रही महिला ठगी का शिकार हो गई। भटवलिया चौराहे पर मौजूद दो महिलाओं ने सोने की दो हसुली दिखाकर महिला को ठग लिया। सब कुछ गवांने के बाद पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने तत्काल महिला उप निरीक्षक को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। धोखा देने वाली महिला मौके पर नहीं मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बड़हलगंज,सेमरा निवासी चंद्रावती कुछ दिन पहले तरकुलवा के कैथवलिया मायके गई थी। बुधवार की दोपहर वह मायके से  घर लौट रहीं थी। भटवलिया चौराहे टैक्सी स्टैंड के पास गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी कुछ महिलाएं चंद्रावती देवी के पास पहुंची और कहा कि पति से उसका संबंध खराब हो गया है। दो सोने का हार है। उसे बेचकर कहीं जाना चाहती हैं। इंद्रावती देवी महिलाओं की बातों में आ गईं। आरोपी महिलाओं ने चंद्रावती देवी के कान की बाली, सोने की चेन और अंगूठी निकलवा ली। महिला के पास रखा तीन सौ रुपया भी ले लिया। चंद्रवाती देवी ने बेटे को घटना की जानकारी दी। महिला जेवरात लेकर सोने की दुकान पर पहुंची जहां दुकानदारों ने नकली हार बताकर महिला को लौटा दिया। ठगी का एहसास होने पर चंद्रावती सिंह कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने पूछताछ के बाद जांच के लिए महिला उप निरीक्षक मौके पर भेजा गया। लेकिन ठगी करने वाली दोनों महिलाएं मौके से फरार थीं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें